धनबाद, अप्रैल 20 -- डिगवाडीह बालू लाइन क्षेत्र में पिछले दस दिनों से पानी की किल्लत हो गई है। यहां तीनकोनिया मोड़ पर सैलून के पास 4 इंच की पाइपलाइन फट गई है। इससे रोजाना लाखों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। पाइप फटने के कारण 2 इंच वाली सप्लाई लाइन में पानी आना पूरी तरह बंद हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले मोटर लगाने पर थोड़ा-बहुत पानी मिल जाता था, लेकिन अब स्थिति बदतर हो गई है। भीषण गर्मी में एक सप्ताह से अधिक समय से पानी नहीं मिलने के कारण लोगों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यह भी पढ़ें- पानी का कनेक्शन नहीं किया गया ग्रामीणों को उम्मीद थी कि 18 इंच की नई पाइप लाइन बिछने से समस्या दूर होगी, लेकिन फिलहाल फटी पाइप ने परेशानी और बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर मांग की है कि फटी हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.