धनबाद, अप्रैल 25 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के बीच डिगवाडीह और आसपास के इलाकों में पेयजल की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। झमाडा की पाइपलाइन में पानी का प्रेशर इतना कम है कि वह घरों तक नहीं पहुंच पा रहा। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए रात-रात भर जागना पड़ रहा है। पिछले तीन सप्ताह से पाइपलाइन में पानी का प्रेशर बेहद कम है। सुबह या रात में जब जलापूर्ति शुरू होती है, तो नलों से केवल पानी टपकता है। ऊपरी मंजिलों और अंतिम छोर की बस्तियों में स्थिति सबसे अधिक दयनीय है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र साव ने बताया कि घरों में बुजुर्गों की देखभाल के लिए अधिक पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन यहां पीने तक का पानी नहीं मिल रहा। यह भी पढ़ें- बोले भागलपुर: वारसलीगंज में जलमीनार से नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी, समस्या दूर हो लोगों क...