डिगवाडीह डीएवी मॉडल स्कूल में शिक्षक कार्यशाला शुरू
धनबाद, जून 16 -- डिगवाडीह डीएवी मॉडल स्कूल परिसर में सोमवार को तीन दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला शुरू हुई। क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र डीएवी झारखंड जोन-सी धनबाद द्वारा डीएवी सीएमसी, दिल्ली के सेंटर फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण में आठ विद्यालयों के 172 शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं। कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्या महुआ सिंह और विषयवार मास्टर ट्रेनर्स ने किया। प्राचार्या महुआ सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि डीएवी प्रत्येक वर्ष दो चरणों में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित करता है। कार्यशाला में डीएवी सीएफआरआई, डीएवी कोयलानगर, डीएवी जामाडोबा, डीएवी लोदना, डीएवी अल्कुशा, डीएवी कुसुंडा, डीएवी मुनिडीह और डीएवी बरोरा भाग ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- डीएवी गुमला में तीन दिनी क्षमता संवर्द्धन कार्यक्रम का शुभारंभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.