अल्मोड़ा, मार्च 18 -- सोमेश्वर। क्षेत्र की शतायु महिला डिगरी देवी पत्नी स्व लछी राम का 104 साल में निधन हुआ। धौलाड़ गांव निवासी डिगरी देवी बीते कुछ सयम से बीमार चल रही थीं। डिगरी देवी के चार पुत्र, 25 नाती-पोते और परपोते हैं। बुधवार को सोमेश्वर के त्रिवेणी घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के लोगों ने दुख जताया। प्रधान सुनीता देवी ने बताया है कि उनके निधन पर पूरे गांव में शोक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...