भागलपुर, दिसम्बर 29 -- भागलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में डिक्सन मोड़ के पास अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। रविवार को उसका शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन और डिक्सन मोड़ के पास घूमकर भीख मांगता था। युवक की पहचान के लिए उसकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। 72 घंटे तक उसके शव को सुरक्षित रखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...