कुशीनगर, मार्च 23 -- पडरौना, निज संवाददाता।पडरौना कोतवाली पुलिस ने शहर के एलआईसी बिल्डिंग परिसर तीन दिन पूर्व बाइक की डिक्की तोड़ 1.02 लाख रूपये उड़ाने वाले आरोपी को संपूर्ण रूपये व बाइक के साथ रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना के 36 घंटा के अंदर घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के शिवपुरडीह निवासी राजाराम प्रसाद 20 मार्च की दोपहर तीन बजे पडरौना स्थित एलआईसी बिल्डिंग रूपये जमा करने आया था। उसने पिता का इलाज कराने के लिए खेत रेहन रखकर 1.02 लाख रूपये बैंक में जमा करने आया था कि उस रूपये को धीरे-धीरे निकाल कर पिता का इलाज कराएगा, लेकिल उच्चके ने बाइक की डिक्की तोड़ कर उसमें रखा रूपये को गायब कर फरार हो गया। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा व सीओ सदर डा. अजय कुमार सिंह के निर्...