वाराणसी, जनवरी 15 -- वाराणसी। मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन समाजवादी युवजन सभा की महानगर इकाई ने 'नारी शक्ति दिवस' के रूप में मनाया। यह आयोजन दुल्ली गढ़ही स्थित दलित बस्ती में हुआ। कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में मिठाई और फल वितरित किए। महिलाओं को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सयुस के प्रदेश महासचिव किशन दीक्षित, महानगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, राहुल यादव, शैलेंद्र सिंह, हिमांशु कश्यप, फिरोज अहमद, ऋषभ यादव आदि रहे। शिवपुर विस क्षेत्र प्रभारी और प्रदेश सचिव राजू यादव के नेतृत्व में छाही गांव में डिम्पल यादव का जन्मदिन मनाया गया। पन्नालाल प्रधान, सियाराम यादव, नन्हे जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...