डा. हिमांशु बने चिकित्सा विंग के जिलाध्यक्ष
मुजफ्फर नगर, मई 8 -- मुजफ्फरनगर। टाउन हाल स्थित कार्यालय पर भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की बैठक में चिकित्सा विंग का गठन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति की मौजूदगी में डा. हिमांशु प्रजापति को चिकित्सा विंग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही डा. शाकिब अली को जिला महासचिव और डा. हिमानी, डा. ईश्वर, रजत पहाडवाल, डा. मनोज व डा. अंबार हुसैन को जिला उपाध्यक्ष चुना गया। मोहन प्रजापति ने कहा कि मोर्चा चिकित्सा जगत से जुड़े अति पिछड़ों के हितों की रक्षा करेगा और किसी भी कीमत पर उनका शोषण नहीं होने दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- क्रांतिसेना में शामिल हुए एक दर्जन हिंदूवादी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.