बुलंदशहर, अप्रैल 17 -- जटिया अस्पताल में तैनात रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. हरीश राजपूत की ह्दयगति रुकने से गुरुवार की रात निधन हो गया। अस्पताल से उनका तबादला बदायूं हो गया था और वर्तमान में उनकी तैनाती बरेली में थी। वह नगर के कालिंदी कुंज कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। गुरुवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। जानकारी होने पर चिकित्सक सहित अन्य लोगों ने उनके घर पहुंचकर सांत्वना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.