रिषिकेष, मई 28 -- श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक डॉ. सुनील दत्त थपलियाल को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान उत्कृष्ट शैक्षणिक, साहित्यक, सामाजिक और उत्कृष्ट मंच संचालन और भाषण शैली के लिए दिया गया। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि बीते रोज लोक भवन नैनीताल में एक शाम सैनिकों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने विद्यालय के शिक्षक डॉ. सुनील दत्त थपलियाल को उत्तराखंड में उत्कृष्ट शैक्षणिक, साहित्यक, सामाजिक और उत्कृष्ट मंच संचालन और भाषण शैली के लिए किया। उक्त कार्यक्रम में सेना के ऑपरेशन सिंदूर के साथ देश रक्षा के विभिन्न ऑपरेशन मे अपनी बहादुरी कर्तव्य परायणता के लिए सैनिकों का भी सम्मान किया गया। मौके पर प्रधानाच...