शाहजहांपुर, मार्च 29 -- शाहजहांपुर। डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा 6 से 9 एवं 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान मेधावी छात्राओं को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जूनियर वर्ग में कक्षा 8 की शिफा परवीन ने 92.32 प्रतिशत और सीनियर वर्ग में कक्षा 9 की सोनाक्षी ने 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। 100 प्रतिशत उपस्थिति के लिए सिद्धि, जया अवस्थी और माही गुप्ता को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. राखी मिश्रा ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...