अलीगढ़, नवम्बर 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद के स्वास्थ्य महकमे का अजब ही हाल है। अस्पतालों व डाक्टरों के पंजीकरण का मामला तो चर्चाओं में चल ही रहा है। वहीं जिले डा. सुकुमार यादव व डा. अनीता यादव के पंजीकरण को लेकर बड़ा खेल उजागर हुआ है। दोनों ही डाक्टरों की इस पूरे फर्जीवाड़े में जड़ें गहरी हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फर्जी डिग्री के आधार पर बिना रजिस्ट्रेशन के अगस्त माह में अस्पताल सील किया गया है। अब इन्हीं डाक्टरों के खिलाफ एक और शिकायत विभाग को मिलती है तो नवंबर माह में पूर्व में फर्जी बताने वाले डाक्टरों से विभाग दस्तावेज मांगता है। डा.सुकुमार यादव और अनीता यादव के द्वारा सारसौल स्थित मरघट के पास महादेव हास्पिटल के संचालन की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की गई थी। जिसके बाद एडी हेल्थ ने पत्र भेज कर सीएमओ डॉ. नी...