डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान राष्ट्रभक्त, प्रखर शिक्षाविद एवं दूरदर्शी नेता थे : निर्वाल
मुजफ्फर नगर, जुलाई 7 -- जेपीएस पब्लिक स्कूल, मोरना में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत के तत्वावधान में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान राष्ट्रभक्त, प्रखर शिक्षाविद एवं दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। संगोष्ठी में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक रामकुमार शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, मंडल महामंत्री अनुज गोयल आदि ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.