सहारनपुर, जुलाई 6 -- देवबंद, संवाददाता। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। सोमवार को इंडस्ट्रियल इस्टेट में कार्यक्रम में भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपकराज सिंघल ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय राजनीति और शिक्षा जगत के ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने अपने विचारों और कार्यों से देश के विकास में महत्तवपूर्ण योगदान दिया। स्वतंत्र भारत की पहली केंद्रीय सरकार में उन्होंने उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में कार्य किया। बाद में 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की और राष्ट्रीय एकता, लोकतंत्र तथा देश की अखंडता के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद क...