ललितपुर, मार्च 23 -- समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में महान समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती श्रद्धा और संकल्प दिवस के रूप में मनायी गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी उपस्थित रहीं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोहिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया ने समाजवाद, समतामूलक समाज और सामाजिक न्याय का जो सपना देखा था, सपा उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। डा. लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। वहीं मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी ने कहा कि देश में व्याप्त गैर-बराबरी को मिटाने के लिए डॉ राममनोहर लोहिया की विचारधारा एकमात्र रास्ता है। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.