जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बर्न यूनिट के प्रमुख डा. ललित मिंज को बिहार-झारखंड प्लास्टिक सर्जन्स एसोसिएशन का 2025-26 के लिए अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव देवघर में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। डॉ. वीणा सिंह को उपाध्यक्ष, डॉ. ओंकार देव को कोषाध्यक्ष तथा सेतुबंधु तिवारी और डॉ. विक्रांत रंजन को कार्यकारी सदस्य चुना गया। देवघर में हुए 14वें वार्षिक कार्यक्रम में अन्य जिलों के लोग भी शामिल हुए। जमशेदपुर के डॉ. ललित मिंज ने अपने कार्यों और शोध पत्र को साझा कर नई जानकारियां दीं। डा. ललित ने कहा कि अध्यक्ष चुने जाने के बाद उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं और वह इस क्षेत्र में और अधिक कार्य करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.