देहरादून, अगस्त 3 -- मसूरी। उत्तराखंड की लोक गायिका डा. रेशमा शाह के नये गीत एलबम पहाड़ घुमणा का लोकार्पण शिक्षाविद् मधु मेहरोत्रा एवं प्रति मेहरोत्रा ने मालरोड स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में किया।इस मौके पर लोक गायिका डा. रेशमा शाह ने कहा कि यह गीत उन्होंने स्वयं लिखा है व गाया है और इसकी एलबम बनाई है। उन्होंने बताया कि विगत दिनों मुंबई में जानेमाने गजल एवं भजन गायक अनूप जलोटा के जन्म दिन पर यह गीत उन्हें समर्पित किया गया। इस मौके पर उनको पहाड़ी टोपी व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...