लखनऊ, फरवरी 19 -- -मैंने तो अध्यक्ष जी आपके क्षेत्र में भी काम कराए हैं लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा में प्रश्न प्रहर में गुरुवार को कृषि विपणन मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की बातों पर खूब हंसी-ठिठौली हुई। उन्होंने अव्वल तो सपा सदस्य डा. रागिनी सोनकर को आड़े हाथों लिया वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के क्षेत्र में विकास कार्य कराने की बात कह कर सबको चौंका दिया। हुआ यूं कि प्रश्नप्रहर में डा. रागिनी सोनकर ने मंडी परिसर में सड़कों के रखरखाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने वाराणसी की मंडी में हुई भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वाराणसी में 12 लाख रुपये की सड़क के निर्माण के लिए कई करोड़ रुपये मंजूर किए गए। चार लाख की टाइल्स लगाने के लिए 34 लाख रुपये खर्च किए गए और जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। जिसे ब्लैक लिस्ट किया गया, उसे ही काम दे दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.