मैनपुरी, जुलाई 1 -- डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती संस्करण पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत भाजपा द्वारा बुधवार को कुरावली रोड स्थित रॉयल पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहे हैं। जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो सपना देखा था उन सपनों को पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की विचारधारा हम सभी को मालूम होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने नारा दिया कि 2047 तक विकसित भारत बनाएंगे। हमें इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए काम ...