बुलंदशहर, मार्च 27 -- श्रीनवदुर्गा शक्ति मंदिर कालोनी निवासी डा. भूदत्त शर्मा जाहिदपुर गांव स्थित आदर्श किसान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हैं। उनके राष्ट्रपति, राज्यपाल समेत दर्जनों अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। विगत बुधवार को बुलंदशहर में भी उन्हें सम्मानित किया गया। समाजसेवा समेत अन्य कार्यों को लेकर मंदिर मार्ग पर शुक्रवार को उनका स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों ने स्वागत कर उन्हें मिठाई खिलाई और उनके कार्यों की प्रशंसा की। इसमें रवि कुमार, राजेश, हिमांशु, राहुल चौहान, गोलू, सतेंद्र आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...