बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- बुलंदशहर। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव के किला में स्थित शीतला माता मंदिर के बाहर ग्राम समाज की भूमि पर कुछ लोगों ने सोमवार की रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी। जिसके संबंध में लोगों की ओर से की गई शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से प्रतिमा लगाने वालों के बीच नोकझोंक हुई। इस दौरान लोगों ने हंगामा किया। गांव किला में शीतला माता का मंदिर है। मंदिर के बाहर ग्राम समाज की भूमि है। जहां पर सोमवार की रात कुछ लोगों ने चबूतरा बनाकर डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रख दी। सुबह होने पर मंदिर आए लोगों ने विरोध किया। साथ ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत पर एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय और सीओ शोभित कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जहां पर प्रतिमा हटाने की बात कही गई। जिस पर महिलाओं ...