मुरादाबाद, जुलाई 15 -- मुरादाबाद। कोठीवाल डेंटल कालेज एंड रिसर्च सेंटर की छात्रा डा. परिधि अग्रवाल ने एमडीएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया जबकि, डा. शिवानी देशवाल ने रजत पदक हासिल किया है। यह सम्मान अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ के द्वितीय दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल और विवि कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के द्वारा प्राप्त हुआ है। इस पर महाविद्यालय के निदेशक डा. केके मिश्रा, प्राचार्य डा. स्वतंत्र अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी संजय सिन्हा आदि ने दोनों छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- दीक्षांत समारोह में रम्या सिंह को मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक यह भी पढ़ें- 186 मेधावियों को मेडल, उच्च शिक्षा मंत्री भी पहुंचेंगे यह भी पढ़ें- अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी अब खोलेगी अपना मेडिकल कॉल...