चक्रधरपुर, अप्रैल 20 -- चक्रधरपुर। जेएलएन कॉलेज चक्रधपुर के दो प्रोफेसर को कोल्हान विश्व विद्यालय द्वारा डिग्री कॉलेज का प्रिंसिपल बनाया गया है। जिसके तहत डा. नजरुल इस्लाम को जगन्नाथपुर और डा. हरिहर प्रधान को मनोहरपुर डिग्री कॉलेज का प्रिसिंपल बनाया गया है। सोमवार को डा. नजरुल इस्लाम ने जगन्नाथपुर डिग्री कॉलेज और डा. हरिहर प्रधान ने मनोहरपुर डिग्री कॉलेज का पदभार ग्रहण किया है। वहीं कॉलेज में नए प्रिंसिपल के पदभार के ग्रहण के बाद कॉलेज के छात्र-छात्राओं में काफी हर्ष देखा जा रहा है। वहीं कॉलेज के कर्मचारियों द्वारा नए प्रिंसिपल का स्वगत किया गया। बता दे कि दोनों कॉलेज में प्रभारी प्रिंसिपल के भरोसे चल रहे थे, वहीं मनोहरपुर डिग्री कॉलेज में स्थायी प्रिंसिपल नियुक्ति की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा कई बार आन्दोलन भी किया गया है। यह भी...