भदोही, जनवरी 30 -- भदोही, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुरियावां की बैठक शुक्रवार को एक प्रतिष्ठान में सुरियावां नगर में हुई। इस दौरान पदाधिकारियों का चयन किया गया। गुरुजनों ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। ब्लाक अध्यक्ष डा. ओमप्रकाश मिश्र को मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने कहा कि संघ सदैव शिक्षकहितों की आवाज बनने का काम किया है। बताया कि शुक्रवार सुरियावां ब्लाक के पदाधिकारियों की घोषणा किया गया। कहा कि डा. ओम प्रकाश मिश्र को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही ब्लॉक मंत्री जितेंद्र कुमार को मनाया गया। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना, संवाद स्थापित करना और समाधान ...