बोकारो, फरवरी 28 -- डा. एस राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ एजूकेशन चिकसिया में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बीएड सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुरुलिया साइंस सिटी ले जाया गया। कॉलजे के प्राचार्य डॉ. शक्ति प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाई व शुभ यात्रा की कामना करते हुए प्रस्थान की अनुमति प्रदान की। उन्होंने विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण व प्रयोगात्मक अधिगम की भावना को विकसित करना है। 28 फरवरी को देशभर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। जो महान वैज्ञानिक सीवी रमण की खोज रमन प्रभाव की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार व अनुसंधान के प्रति प्रेरित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.