मिर्जापुर, मई 1 -- डॉ. एसपी त्रिपाठी नवोदय विद्यालय के प्राचार्य नियुक्त पटेहरा। जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा के प्राचार्य डाक्टर एसपी त्रिपाठी ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राम सिंह के सेवा निवृत्त होने के बाद महीनों से प्राचार्य का पद रिक्त था। नवोदय विद्यालय समिति ने प्राचार्य डॉक्टर एसपी त्रिपाठी की कार्य दक्षता को देखते हुए विद्यालय में पांचवी बार नियुक्त किया है। प्राचार्य डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के पठन पाठन में गुणवत्ता, अनुशासन, खानपान के साथ स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्हें नवोदय विद्यालय समिति के साथ ही राष्ट्रपति ने भी पुरस्कृत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.