अलीगढ़, अप्रैल 19 -- अलीगढ़। एएमयू के जेएनएमसी के मेडिसिन विभाग के सहायक प्रो. डॉ. मो. उवैस अशरफ को अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियंस (एसीपी), अमेरिका द्वारा प्रदत्त प्रतिष्ठित एफएसीपी (फेलो ऑफ अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियंस) सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें औपचारिक रूप से सैन फ्रांसिस्को में आयोजित एसीपी वार्षिक समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन चिकित्सकों को दिया जाता है जो रोगी देखभाल, शोध और नेतृत्व में उत्कृष्टता प्रदर्शित करते हैं। डॉ. अशरफ ने हाल ही में पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ से हेपेटोलॉजी और लिवर ट्रांसप्लांट में डीएम पूर्ण करने के बाद एएमयू में पुनः कार्यभार संभाला है। हेपेटोलॉजी, लिवर ट्रांसप्लांट और जीआई एंडोस्कोपी में उनकी विशेषज्ञता मेडिसिन विभाग की शैक्षणिक और क्लिनिकल क्षमता को और सुदृढ़ बनाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...