आगरा, अप्रैल 20 -- भारतीय जनता पार्टी ने संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन कराया। अमांपुर विधान क्षेत्र की विचार गोष्ठी थानपुर गांव में हुई। इस दौरान भाजपाइयों ने लोगों को बाबा साहब के जीवन परिचय से अवगत कराया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर ने समाज को समानता, न्याय और अधिकारों को दिशा दी। उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और आत्म सम्मान का प्रतीक है। एससी/एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष रामबाबू हरित ने कहा कि डा. आंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर समाज में समरसता और भाईचारे को बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, समाज में एकता पर दिया जोर विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बाबा साहब के आदर्शो...