एटा, मई 20 -- बसपा के अलीगढ़ मंडल जोन प्रभारी राजू राम रतन ने कहा कि जो कथा वाचन का आयोजन किया जा रहा है। उसकी सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब आप सभी सम्मानित तथागत भगवान बुद्ध, डा. भीमराव आंबेडकर की ओर से दिए शिक्षा, विचार, मिशन को प्रचारित करें। गहेतू गांव में बोलते हुए उन्होंने कहा कि सर्व समाज में समता,समानता, न्याय,बंधुत्व, भरा चारा को बढ़ावा देने और मैत्री भाव क़ायम कर मानव मानव एक समान की सार्थकता सिद्ध हो सके। संवैधानिक अधिकार को संरक्षित ओर सुरक्षित कर आप सभी को इस देश प्रदेश का हुक्मरान/शासक बनना होगा। वीर बहादुर सिंह व मोती राम लोधी ने उपस्थित सभी को समर्पित भाव से बसपा से जुड़ने की अपील की ओर कहा कि आप सभी सम्मानित बसपा को वोट देकर इस विधान सभा को जीताने का कार्य करेंगे। इस मौके भागवेंद्र प्रदीप कुमार, शिवनंदन, बबलू, तोताराम, मुकेश...