संतकबीरनगर, अप्रैल 20 -- कांटे, हिन्दुस्तान संवाद। सदर विधानसभा क्षेत्र के कुर्थियां गांव में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. अम्बेडकर के सम्मान में विधान सभा स्तरीय सम्मान अभियान गोष्ठी का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि डा. अम्बेडकर के विचार आज भी प्रसांगिक हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने डा. अम्बेडकर के कृतित्व को याद किया। कहा कि सामाजिक नयाय के लिए संविधान का निर्माण किया है। भारतीय जनता पार्टी सामाजिक जागरूकता के लिए अभिभयान चला रही है। आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।गोष्ठी में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा क कुछ राजनीतिक दल डा. अम्बेडकर के नाम को बेच रहे हैं, जबकि वह अंबेडकर के सिद्धांत को न तो जानते हैं और न ही मानते हैं। यह भी पढ़ें- डा. आंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर बढ़ेगा ...