उरई, अप्रैल 12 -- उरई। संवाददाता 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों को संपन्न कराने के उद्देश्य से रामपुरा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों से संवाद स्थापित किया और अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली।उन्होंने कहा कि यह पर्व पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाए, लेकिन इस दौरान किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि न हो जिससे सामाजिक समरसता और कानून व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम आयोजित न किया जाए और सभी आयोजन प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही संपन्न हों। साथ ही उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और सहयोग बनाए रखने की अप...