मथुरा, फरवरी 27 -- मथुरा ऑब्सटेट्रिक एंड गाइनेकोलॉजी सोसायटी का चुनाव स्थानीय एक होटल में हुआ, जिसमें वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा. अंजू गुप्ता अध्यक्ष एवं डा. प्रीति लालवानी सचिव चुनी गईं। कोषाध्यक्ष डा. हर्षिता सिंघल को चुना गया। नवगत पदाधिकारियों का महिला चिकित्सकों ने स्वागत किया। इस अवसर पर डा. अल्पना अग्रवाल, डा. नीरजा गोयल, डा. दीपशिखा इंजीनियर, डा. वर्षा तिवारी, डा. वर्तिका किशोर, डा. ज्योति अग्रवाल, डा. मुक्ता चौहान, डा. रेनू अग्रवाल, डा. आरती गुप्ता, डा. शुभदा शर्मा, डा. चारु जैन, डा. मधु अग्रवाल, डा. नीता वर्मन, डा. प्रेरणा अग्रवाल, डा. रीतिल सौरभ प्रजापति, डा. अनु गोयल आदि मौजूद रहीं। आईएमए अध्यक्ष डा. बृजेंद्र कुमार तिवारी एवं आईएमए सचिव डा. गौरव भारद्वाज, डा. भरत कुमार गुप्ता, डा. पंकज शर्मा ने नई टीम को बधाई दी ...