फतेहपुर, फरवरी 17 -- फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डा.अनुराग श्रीवास्तव को बांदा व अम्बेडकर नगर शाखा में जिला रेडक्रास कार्यकारिणी के चुनाव के लिए राज्य स्तर से पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्हे सोसाइटी के सभापति/डिप्टी सीएम बृजेश पाठक द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही दोनो जिलों में निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर उप सभापति अमरनाथ मिश्र, महासचिव रामानंद कटियार भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...