बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- क्षेत्र के गांव भौरा में असामाजिक तत्वों द्वारा महापुरुष के पोस्टर क्षतिग्रस्त करने पर आक्रोश फैल गया। एसडीएम व सीओ के कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों का ग़ुस्सा शांत हुआ। गांव निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव भौरा में बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती की तैयारी के मद्देनजर गांव स्थित पंचायती बैठक पर होर्डिंग्स व पोस्टर लगाये गये थे। शुक्रवार देर-रात असामाजिक तत्वों ने पोस्टर क्षतिग्रस्त कर दिये। शनिवार सुबह जानकारी मिलते ही एक समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उच्च अफसरों को स्थिति से अवगत कराया। एसडीएम दीपक कुमार पाल व सीओ भास्कर कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। समाज के लोगों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन देकर समझ...