चित्रकूट, मार्च 2 -- सीतापुर। संत रणछोड़दास महाराज की ओर से स्थापित सद्गुरु सेवा संघ के ट्रस्टी एवं सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक पद्मश्री डा बीके जैन को श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। जिसमें धर्मनगरी चित्रकूट के साधू-संतों समेत समाजसेवी, राजनीतिक दलों के लोग शामिल हुए। डा जैन का बीते 27 फरवरी को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे लोगों ने डा बीके जैन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण के साथ हुई। भजनों के माध्यम से लोगों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डा जैन की पत्नी ऊषा जैन, उनके दोनो बेटे जिनेश जैन, डा ईलेश, जैन, बहू श्रुति जैन व मौसम जैन के अलावा ट्रस्ट के ट्रस्टी आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...