चित्रकूट, मार्च 2 -- चित्रकूट। युवा एवं बाल विकास समिति के तहत भारतीय बौद्ध महासभा ने प्रदेश स्तरीय डा आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसके परिणाम घोषित कर दिए गए। जिले में तीन केंद्रों में परीक्षा कराई गई थी। जिसमें जूनियर 300 व सीनियर वर्ग में 25 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। प्रदेश स्तर पर ज्ञान भारती इंटर कालेज कर्वी के छात्र कार्तिकेय ने 74 अंक हासिल कर स्थान प्राप्त किया है। जिसे सांत्वना पुरस्कार मिला है। आगामी आठ अप्रैल को भारतीय बौद्ध महासभा की तरफ से उसे नकद धनराशि के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...