चित्रकूट, मार्च 20 -- चित्रकूट। संवाददाता राजापुर नगर पंचायत से निर्माणाधीन डा भीमराव आंबेडकर पार्क में प्रस्तावित प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने डा भीमराव आंबेडकर की मंगवाई गई प्रतिमा सही न होने पर स्थापना कार्य को रोकवा दिया। इसके साथ ही नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। सूचना पर एसडीएम समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे।कस्बा स्थित बोड़ीपोखरी-छीबो मार्ग के तिराहे पर नगर पंचायत से बन रहे पार्क में डा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जानी है। नगर पंचायत ने प्रतिमा भी मंगवा ली है। लेकिन प्रतिमा का स्वरुप डा आंबेडकर से मेल न खाने की वजह से विरोध के स्वर फूट पड़े। भीम आर्मी के जिला संयोजक संजय गौतम व सह संयोजक भागचंद सोनकर की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मौके पर नारेबाजी के साथ प्रद...