लोहरदगा, अप्रैल 23 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो के डा अनुग्रह नारायण प्लस टू स्कूल का मैट्रिक का रिजल्ट इस वर्ष भी बेहतरीन रहा। यहां की टॉपर भी बेटियां रहीं। यहां से कुल 417 विद्यार्थी मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 168 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 238 द्वितीय श्रेणी से और चार ने तृतीय श्रेणी से परीक्षा पास की। कैरो उतका गांव निवासी राजीव कुमार सिंह की पुत्री शशिबाला कुमारी को सबसे अधिक 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ। यह विद्यालय टॉपर के साथ प्रखंड सेकेण्ड टॉपर रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश कुमार ने सभी सफल बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- विद्या मंदिर की छात्रा कशिश जिले की सेकंड टापर बनी यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की हिमानी पांडेय प्रखंड टापर यह भी पढ़ें- संत चार्ल्स स्कूल जांगी की सहनसीब मंतसा बनी जिला ...