गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- गाजियाबाद, संवाददाता। डासना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को विश्व मधुमेह दिवस का कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें आईएमए से डॉ मधु पोद्दार और डॉ ऋतु जैन ने मरीजों को मधुमेह से बचाव के लिए जानकारी दी। साथ ही सभी लोगों की मधुमेह जांच की गई। कार्यशाला में केंद्र अधीक्षक डॉ प्राची पाल ने लोगों को शुगर से होने वाले खतरों से के बारे में जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...