आगरा, जून 12 -- किरावली क्षेत्र के डावली गांव में गुरुवार रात भारी बारिश के बीच एक मकान पर बिजली गिर गई। मकान की दीवारों में दरार आ गई। बिजली के उपकरण जलने से नष्ट हो गए। गनीमत रही कि परिवार सुरक्षित रहा। महेश चंद पुत्र गुलाब सिंह के घर पर बिजली गिरी। महेश चंद के पूरे घर की बिजली फिटिंग जल गई। तारों में आग लग गई। गनीमत रही कि आग समय रहते बुझ गई, लेकिन मकान की पक्की दीवारों में गहरी दरारें आ गईं। घर के अंदर खड़ी स्कूटी का चार्जर भी जोरदार धमाके के साथ फट गया। राहत की बात यह रही कि परिवार का कोई भी सदस्य हताहत नहीं हुआ। बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित ने प्रशासन को भी इस प्राकृतिक आपदा की जानकारी दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...