पलामू, मार्च 10 -- मेदिनीनगर। डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के पोर्टिको से मंगलवार की सुबह में करीब 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया है। सूचना पाने के बाद जीआरपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृत महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि महिला अक्सर स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में भीख मांगकर गुजारा करती थी। साथ ही रात में स्टेशन पोर्टिको में ही सो जाया करती थी। जीआरपी थाना पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.