लखनऊ, मार्च 31 -- डालीगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह यात्रियों को टिकट लेने के लिए भारी किल्लत का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर लगी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) अचानक खराब होने के कारण टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं। मैलानी और सीतापुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों के समय पर मशीन बंद होने से यात्रियों में ट्रेन छूटने का डर और नाराजगी बढ़ गई। यात्री आकर्ष मिश्रा ने बताया कि अधिकारियों से शिकायत के बावजूद तत्काल सुधार नहीं हुआ, जिससे यात्री भड़क गए। इसके बाद यात्रियों ने 139 नंबर और 'रेल मदद' ऐप पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का संज्ञान लेते हुए रेलवे प्रशासन ने आनन-फानन में तकनीकी कर्मचारियों को भेजा। कर्मचारियों ने लगभग 10 मिनट की मशक्कत के बाद एटीवीएम को दुरुस्त किया, जिसके बाद टिकट वितरण सामान्य हो सका और यात्रियों ने र...