लखनऊ, मार्च 2 -- फोटो--- लखनऊ, संवाददाता। डालीगंज नयागंज में महिलाओं और बच्चों ने विधि विधान से होलिका का पूजन कियां। महिलाओं ने गोबर के चक्र बनाकर होलिका पर चढ़ाया। फिर पूड़ी सब्जी, मिठाई का भोग लगाया। उसके बाद होलिका पर तिलक लगाया, चावल चढ़ाया और फेरी लगाकर पूजन किया। अधिकांश महिलाओं ने व्रत रखा। महिलाएं चुनरी पहनकर, सज धजकर कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान अंजू गुप्ता, अनुराधा गोयल, अर्चना गोयल, आंचल, सुनीता अग्रवाल, प्रमिला, रीता अग्रवाल, अंशू, राखी, रश्मि, नूपुर आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...