पलामू, मार्च 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में झारखंड के जिला विधिक सेवा प्राधिकरणो की छठी राज्य स्तरीय दो दिवसीय सम्मेलन डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में शुरू हुई। कार्यक्रम का उदघाटन न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद,न्यायमूर्ति आनंद सेन,न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी, व सेवा निवृत्त न्यायमूर्ति अम्बुजनाथ व झालसा के सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना ने संयुक्त रूप से किया। वही उत्कृष्ठ कार्य करने वाले डालसा से जुड़े लोगों को मोमेंटो व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। राज्यस्तरीय सम्मेलन में तकनीकी विषयो पर सत्रो का आयोजन न्यायमूर्तियो ने किया। मौके पर पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्री राम शर्मा ,डालसा पलामू के सचिव राकेश रंजन, पलामू लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द सिंह, डिप्टी चीफ स...