पलामू, मई 25 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) ने सोमवार को विशेष राहत एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान झालसा के निर्देश तथा पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली में सहारा बने 'मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट' और 'कूलिंग जोन', क्या सुविधाएं?अभियान का उद्देश्य अभियान का उद्देश्य आम लोगों को लू और गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना था। अभियान के तहत मेदिनीनगर के बैरिया चौक सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं चौक-चौराहों पर राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों के बीच ओआरएस घोल एवं शीतल पेयजल का वितरण किया गया। इस दौरान लोगो...