लोहरदगा, जुलाई 27 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष सह पीडीजे राजकमल मिश्रा के निर्देश पर डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने सोमवार को जिले में स्थापित विभिन्न विधिक सहायता केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर उपलब्ध विधिक सेवाओं, संधारित अभिलेखों, लाभुकों को प्रदान की जा रही निःशुल्क कानूनी सहायता तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय कार्यालयों में अपने कार्य से पहुंचे लोगों से भी विधिक सहायता केंद्रों द्वारा दी जा रही जानकारी एवं सहयोग के संबंध में फीडबैक लिया。 यह भी पढ़ें- लीगल क्लीनिकों का किया औचक निरीक्षणविधिक सहायता का महत्व मनोरंजन कुमार ने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समय पर निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना ...