रांची, मई 2 -- रांची। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) द्वारा राहत अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को सिरम टोली चौक पर आयोजित शिविर में डालसा सचिव राकेश रौशन ने राहगीरों, ट्रैफिक पुलिस और मजदूरों के बीच पानी व ओआरएस का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को लू से बचाव के प्रति जागरूक भी किया। इससे पूर्व सुजाता चौक और रेलवे स्टेशन पर भी राहत शिविर लगाकर श्रमिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई थी। यह भी पढ़ें- विधिक जागरूकता अभियान को लेकर प्रभात फेरी, लोगों को किया जागरूक यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर रंगमटिया में विधिक शिविर आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...