चतरा, जनवरी 5 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव के निर्देशानुसार रविवार को हंटरगंज के नवाडीह रॉयल एकेडमी आवासीय विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के पीएलवी कुमार विवेक रंजन और सरयु यादव के द्वारा आयोजित किया गया। उपस्थित स्कूली बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। पर्यावरण के संरक्षण और पौधरोपण के प्रति जागरूक किया गया। पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और बचाने पर बल दिया गया। इसके साथ ही जल का सदुपयोग करने और अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के लिए उत्प्रेरित किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के टोल फ्री नंबर की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.