रांची, मार्च 18 -- रांची। मोरहाबादी में कई दिनों से भटक रहे वृद्ध गौरीशंकर झा को डालसा ने सुरक्षित आश्रय दिलाया। परिजनों का पता बताने में असमर्थ और बुनियादी सुविधाओं से वंचित वृद्ध की सूचना मिलते ही सचिव राकेश रौशन के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित पहल करते हुए उन्हें चिरौंदी स्थित झारखंड स्वाभिमान वृद्धाश्रम में भर्ती कराया। डालसा की इस पहल ने मानवता की मिसाल पेश की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...