डालसा के सभागार में पीएलवी प्रशिक्षण सह कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम आयोजित
पाकुड़, अगस्त 28 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में शुक्रवार को पीएलवी कैपेसिटी बिल्डिंग सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में सचिव रूपा बंदना किरो ने सभी पीएलवी के कार्य की समीक्षा की। सचिव रूपा बंदना किरो ने सभी उपस्थित पैरा लीगल वॉलेंटियर्स को उनके कार्य कौशल को बढ़ाने ,अधिक से अधिक संख्या में वंचित योग्य व्यक्ति को कानूनी सहायता एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी पैरा लीगल वॉलिंटियर्स की कार्य क्षमता को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.